इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के पुलिस पेट्रोल पंप पर कर्मचारी और ग्राहक के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि कर्मचारियों और ग्राहक के बीच हाथापाई हो गई जिसमें ग्राहक के हाथ में फैक्चर हुआ है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
दरअसल फरियादी धर्मेंदर सिंह अपनी कार में पुलिस पेट्रोल पंप पर गैस भरवाने गए थे उसी दौरान कार आगे पीछे करने की बात को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारी चंद्रपाल से उनका विवाद हो गया मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच हाथापाई हो गई इस बीच चंद्रपाल का साथ देने और पेट्रोल पंप कर्मचारी पहुंच गए दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई जिसमें धर्मेंद्र सिंह गिर पड़े जो तुरंत सदर बाजार पुलिस थाने पहुंचे जहां उनका मेडिकल कराया गया जिसमें धर्मेंद्र सिंह के हाथ में फेक्चर होना बताया गया जिस पर से पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चंद्रपाल व उसके अन्य साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है
