पुलिस जनसुनवाई में पहुची बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मंगलवार होने वाली पुलिस जनसुनवाई में आज 50 से अधिक मामले पहुंचे, इसमें जमीनी धोखाधड़ी, प्रॉपर्टी संबंधी विवाद व बुजुर्गों को परेशान करने वाली शिकायतें भी प्राप्त हुई। इस दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति ने अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल मंगलवार पुलिस जनसुनवाई में बुजुर्ग दंपत्ति जिन्होंने अपनी बेटी व उनके बच्चों पर प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाया है। बुजुर्गों ने पुलिस को बताया कि उनकी ही बेटी ने उन्हें भरण पोषण करने का हवाला देकर पूरी प्रॉपर्टी अपने नाम करा ली। इसके बाद वह ना तो किसी प्रकार से ध्यान रखती है। न ही भरण पोषण करती है। काफी परेशान होने के बाद बुजुर्ग दंपत्ति पुलिस के पास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने भी मामले को तुरंत संज्ञान में लेते हुए, संबंधित थाने के सीएसपी को आदेशित कर बुजुर्गों का त्वरित समाधान करवाया गया है। वही एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि ऐसे बुजुर्ग दंपतियों के लिए पुलिस पंचायत का भी गठन किया गया है, जिसमें इनका उद्देश्य बुजुर्गों की मदद करना है। बहरहाल पुलिस ने उक्त बुजुर्गों को शिकायत के बाद ही त्वरित न्याय दिलवा दिया और समाज में यह मैसेज भी दिया है, कि कोई बुजुर्ग दंपत्ति परेशान ना हो अगर उन्हें इस तरह की समस्याएं हैं, तो वह खुलकर पुलिस के सामने आए पुलिस उनकी सदैव मदद के लिए तत्पर रहेगी।

Exit mobile version