पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही क्या बोले “इंदौर के पहले पुलिस कमिश्नर”!

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और आर्थिक राजधानी इंदौर में प्रशासनिक ढांचे में कसावट और कानून व्यवस्था को सर्वोत्तम रखने उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो चुकी है। जहां राजधानी भोपाल में पहले कमिश्नर के रूप में मकरंद देउस्कर को जिम्मेदारी सौंपी गई है वही मिनी मुंबई याने इंदौर शुक्रवार को नए पुलिस कमिश्नर के रूप में आईजी इंदौर रेंज हरिनारायणचारि मिश्रा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। शुक्रवार को पद संभालते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों से लेकर पुलिस जवानों ने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष तौर पर शुभकामनाएं दी।

वही शुक्रवार को नवागत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र ने मीडिया से चर्चा की और कहा कि मुख्य तौर पर आंतरिक सुरक्षा, अपराधो पर सख्त कदम और बेहतर कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह एक महत्वपूर्ण क्षण है। इसके बाद पुलिस के उत्तदायित्व बढ़ गए है और पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि सीएम की मंशा के अनुसार महिलाओं, बच्चो और बुजुर्गों की सुरक्षा को ज्यादा से ज्यादा बेहतर किया जाए और अपराधियों पर सख्त लगाम हो व आम व्यक्तियों के साथ सद्भावनापूर्वक पुलिस का व्यवहार हो। इसके अलावा सभी विभागों के पुलिस उचित समन्वय के साथ काम करे और शहर की सुरक्षा को मजबूत कर आंतरिक सुरक्षा को बेहतर किया जाए इसके मद्देनजर पुलिस आपसी सामंजस्य से बेहतर तालमेल के साथ एक नए परिवेश में काम करेगी।

इंदौर रेंज के आईजी रह चुके नवागत पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारि मिश्र से पूछा गया कि कई बदलाव होंगे तो उन्होंने कहा कि जब नए उत्तदायित्व, नई जिम्मेदारियां मिलती है तो आपकी चुनौतियां बढ़ती है। उन चुनौतियों के मद्देनजर आपके सामने प्रारंभिक तौर पर संसाधनों की समस्या आएगी। संशाधनो की उन समस्याओं को देखते हुए हम लोग पूरी तरह से तैयार है। उपलब्ध संसाधनों से कैसे सामंजस्य करना है वही कैसे अधिकारियो को नए माहौल, नए परिवेश और नई जिम्मेदारियों को देखते हुए कैसे उन्हें समायोजित करेंगे। वही पुलिस नए परिवेश में कैसे आम आदमी के साथ बेहतर व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि सीएम की मंशा के अनुसार आम आदमी ज्यादा सुरक्षित महसूस करे और अपराधियों में ज्यादा भय हो और अपराधो पर नियंत्रण हो इस बात को लेकर पुलिस सजगता से कार्य करेगी।
बता दे कि पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के बाद अब प्रशासनिक ढांचे में परिवर्तन होने के साथ पुलिस विभाग में भी कई फेरबदल होंगे इसके अलावा व्यवस्थाओ में भी परिवर्तन लाजिमी है। लिहाजा, आने वाले चंद दिनों में मुंबई की तर्ज पर मिनी मुंबई में भी कानून व्यवस्था से लेकर प्रशासनिक व्यवस्था काम करती नजर आएगी जो वक्त की जरूरत भी है।

Exit mobile version