पातालपानी में भव्य कार्यक्रम के आयोजन की तैयारियों का जायज़ा लेने कलेक्टर व डीआईजी पहुंचे।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंडियन रोबिन हुड के नाम से प्रसिद्ध जननायक टंट्या मामा के बलिदान दिवस पर इंदौर के पातालपानी में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करने आज कलेक्टर श्री मनीष सिंह, डीआईजी श्री मनीष कपूरिया अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ पातालपानी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
कलेक्टर मनीष सिंह ने चार दिसंबर को पातालपानी में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने सभास्थल पर ही सभी अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में DIG श्री मनीष कपूरिया SP श्री महेश चंद्र जैन ADM श्री पवन जैन अजयदेव शर्मा श्री अभय बेडेकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Exit mobile version