नशे के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद जारी किया हेल्पलाइन नंबर

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर शहर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद अपराध पर नियंत्रण करने के लिए, पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। वही अब पूरे शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें अलग-अलग स्थानों से 6 जिला बदर के बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं। वही ड्रग्स और अपराध को लेकर पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

• इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही हेल्पलाइन नंबर जारी
• कमिश्नर ऑफ पुलिस हरिनारायण चारी मिश्र ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
• अपराधियों की रोकथाम के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी
• आम जनता बेख़ौफ़ कर सकेगी अपराधियों की शिकायत
• अपराधियों की शिकायत करने पर आम जनता होगी बेख़ौफ़
• शिकायत करने वाले का रखा जाएगा नाम गुप्त
• आम जनता के लिए यह जारी किया गया है हेल्प लाइन नंबर 7049018283

वीओ –

इंदौर शहर में कमिश्नरी लागू होने के बाद पुलिस अपराध नियंत्रण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वहीं देर रात पुलिस पूरे शहर में चेकिंग अभियान चला रही हैं। इस दौरान पुलिस ने जिला बदर के छह बदमाश अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार लिए हैं।

- Advertisement -

आपको बता दे इंदौर पुलिस द्वारा अब ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी चेकिंग की जा रही है। यह कार्रवाई काफी प्रभावी सिद्ध हो रही है। इस दौरान कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ काफी सख्त कार्रवाई की शुरुआत हो चुकी है। साथ ही एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। कमिश्नर ऑफ इंदौर इस दौरान आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा कि कहीं नशा या ड्रग्स में लिप्त बड़ी गैंग या छोटी गैंग इस तरह का व्यपार करती दिखाई दे तो, तुरन्त ही हेल्पलाइन नंबर पर इसकी जानकारी पुलिस को दें.. जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। वह तुरंत कार्रवाई भी की जाएगी।

फिलहाल कमिश्नर ऑफ पुलिस का यह नया तरीका कितना कारगर साबित होगा यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन अब अपराधियों कि हर हरकत पर पुलिस नजर रख रही है। जिसके लिए अब पुलिस जनता का भी सहयोग लेने के लिए तैयार है।

• कमिश्नर ऑफ पुलिस इंदौर ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी
• अपराधियों की जानकारी देने वाले का नाम रहेगा गुप्त
• जिला बदर की कार्यवाही के लिए दिए आदेश
• गुंडा अभियान और चेकिंग अभियान की शुरुआत

Exit mobile version