नदियों के शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर निगमायुक्त ने किया दौरा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
नदियों के शुद्धिकरण को लेकर कलेक्टर निगमायुक्त ने किया दौरा

नदियों के शुद्धिकरण अभियान के अंतिम चरण में अधिकारियों ने झोंकी पूरी ताक़त…कलेक्टर मनीष सिंह और निगमआयुक्त प्रतिभा पाल ने शुक्रवार को पीलियाखाल नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया…वहीं नाले में गंदे पानी का रास्ता बंद होते ही यहां के प्राचीन घाट दिखने लगे है..यहीं वजह है की सौंदर्यीकरण की अपार संभावनाओं के मद्देनज़र अधिकारियों ने हाथों हाथ इस क्षेत्र को लेकर योजना भी तैयार कर ली है…।

इंदौर के अधिकारियों ने नदियों के शुद्धिकरण अभियान पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है… शुक्रवार को कलेक्टर मनीष सिंह और निगम कमिश्नर प्रतिमा पाल ने पीलियाखाल स्थित नाला क्षेत्र का निरीक्षण किया …खास बात यह रही कि इस नाले में गंदे पानी के रास्ते पूरी तरीके से बंद हो चुके हैं… जिसके कारण यहां के प्राचीन घाट भी दिखाई देने लगे हैं …कलेक्टर मनीष सिंह और निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने यहां सौंदर्यीकरण की अपार संभावनाओं के बीच योजना भी तैयार कर ली है …तय किया गया है कि पश्चिम क्षेत्र के इस प्रमुख धार्मिक स्थल का ना सिर्फ सौंदर्यीकरण किया जाएगा… बल्कि अब दिखाई देने लगे घाटों को भी प्राचीन स्वरूप प्रदान किया जाएगा… कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि नदियों का शुद्धिकरण अभियान इंदौर शहर के लिए सबसे महत्वपूर्ण अभियान है …उन्होंने यह दावा भी किया है कि वाटर प्लस की दावेदारी में इंदौर ऐसा पहला शहर होगा जो इस पैरामीटर में खरा उतर कर बताएगा।

मनीष सिंह,कलेक्टर

दूसरी तरफ निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने कहा कि नदियों का शुद्धिकरण अभियान अब अपने अंतिम चरण में है …उन्होंने कहा कि शहर की जागरूक जनता और नगर निगम की टीम के बल पर यह चुनौतीपूर्ण अभियान सफल होने के करीब है… निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने यह भी कहा कि इस अभियान से वह शहर की तस्वीर बदल जाएगी।

- Advertisement -

प्रतिभा पाल,आयुक्त,नगर निगम

नगर निगम और जिला प्रशासन में अधिकारियों ने यहां के प्राचीन मंदिरों का भी निरीक्षण किया।

Exit mobile version