इंदौर के दो युवक को फिल्मी अंदाज में रील बनाना भारी पड़ गया नकली पिस्टल तान कर वह अभिनेता सलमान खान के डायलाग बोल रहा था , तभी पुलिस ने पकड़ लिया । शूटिंग के लिए साथ आए दोस्त को भी हवालात में जाना पड़ा दोनों के विरुद्ध पुलिस ने 151 के तहत केस दर्ज किया
वही विजय नगर थाना प्रभारी टीआइ तहजीब काजी के मुताबिक ,घटना बुधवार रात मेघदूत नगर की है वहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइकसवार दो युवक पिस्टल लेकर घूम रहे हैं वही तत्परता से सिपाही मौके पर पहुंचे तो वाइक सवार दोनों आरोपित को पकड़ा पिस्टल लिए रील वीडियो शूट करवा रहा था । उसका दोस्त वीडियो बनाने में मस्त है तुरंत पुलिसवालों ने दोनों को पकड़ा और थाने में बंद कर दिया वही पूछताछ में बताया कि वह फिल्म दबंग के डायलाग याद करके आया था फेसबुक पर अपलोड करने के लिए अभिनेता सलमान खान की तर्ज पर रील शूट करवा रहा था । थाना प्रभारी के मुताबिक दोनों ही आरोपी मिडिल क्लास फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं वही वो रील बनाकर अपलोड की थे उसने ई कामर्स वेबसाइट से पिस्टलनुमा लाइटर मंगवाया था
