धनतेरस से शुरू हो सकता है अभियान; ऐसा इसलिए, क्योंकि 10 करोड़ लोग दूसरी डोज लगवाने नहीं आए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

देश में धनतेरस (2 नवंबर) से घर-घर जाकर टीके लगाने का अभियान शुरू करने की तैयारी है। केंद्र सरकार के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि 10 करोड़ लोग समयावधि खत्म होने के बावजूद दूसरी डोज लगवाने नहीं आए हैं। उन्हें टीका सुनिश्चित करना जरूरी है, इसलिए घर-घर जाकर टीके लगाने का अभियान शुरू होगा। उन्होंने दावा किया कि नवंबर में देश में कुल 30 करोड़ टीके होंगे, जिनसे रोज एक करोड़ टीके लग सकते हैं। देश में 13 अक्टूबर के बाद दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या पहली डोज लगवाने वालों से ज्यादा रही है।

रोज औसतन 20.55 लाख पहली, 27.31 लाख दूसरी डोज लग रही हैं। इस रफ्तार से साल के बचे 64 दिनों में 49.31 करोड़ लोगों को दोनों डोज लग सकती हैं। आधार डेटा के मुताबिक, देश में 18 साल से ज्यादा उम्र के कुल 94 करोड़ लोग हैं। इस हिसाब से साल के अंत तक 52.4% वयस्कों को दोनों डोज संभव हैं।

Exit mobile version