देपालपुर में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं कर्मचारी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया गया।

देपालपुर क्षेत्र में मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के आउट सोर्स कर्मचारियों के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान कर्मचारियों ने मांगों से युक्त ज्ञापन भी भेंट किया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर लाइनमैन हेल्पर एवं अन्य कर्मचारियों द्वारा देपालपुर सुपरवाइजर एवं कार्यपालन यंत्री कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया एवं ज्ञापन दिया गया सभी कर्मचारीयो ने एक दिन की हड़ताल पर रहकर समस्त कार्य बंद रखा साथ ही कर्मचारियों ने मांग की है कि हमें जो समय पर वेतन नहीं मिलता है वह वेतन समय पर दिलाया जावे एवं हमें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा और नियमितीकरण भी किया जाए।

Exit mobile version