दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए । बच्चो को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है ।
घटना चंदननगर थाना क्षेत्र के राज नगर की है । यह दीपावली की रात आतिशबाजी के दौरान राज ओर नाम के बच्चे आग की चपेट में आने से झुलझ गए । दरसअल दोंनो ने आतिशबाजी के बाद बचे हुए पटाखो की बारूद निकालकर उसमें आग लगाई जिससे जोरदार धमाके के साथ आग का भपका उठा जिससे दोनों उसकी चपेट में आ गए । दोनो को उपचार के लिए परिजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुँचे जहाँ उनका उपचार जारी है
