ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, शराब पीकर गाड़ी चलाई तो कटेगा चालान

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की अब खैर नहीं है। यातायात पुलिस दुर्घटनाओं को रोकने और ट्रैफिक को नंबर वन बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लोगों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद भी जो लोग मानने को तैयार नहीं है, उनके खिलाफ अब लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई बंद हो गई थी, जिसे अब फिर से शुरू कर दिया है। पुलिस लगातार चालानी कार्रवाई कर रही है। 15 दिनों में 60 लोगों के चालान काटे गए हैं। यह कार्रवाई प्रतिदिन की जाएगी। इसे ट्रैफिक पुलिस अभियान के रूप में चलाएगी।
यातायात डीएसपी ने बताया कि आए दिन हो रही दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना है। कोरोना संक्रमण के दौर में पुलिस ने ब्रिथ एनालाइजर से जांच बंद कर दी थी। इस दौरान लोगों के हावभाव देखकर ही नशे में होने का पता लगाया जा रहा था, हालाकि इस दौरान शराब दुकाने भी बंद थी, जिससे शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या भी बहुत कम हो गई थी। वहीं ऐसे लोगों को पहचानना भी मुश्किल था कि उसने शराब पी रखी है। लाकडाउन खुलने और संक्रमित लोगों की संख्या कम हो गई है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है, अब नशा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
तेज गति और हेलमेट न पहने वालों पर कार्रवाई
दुर्घटनाओं का मुख्य कारण तेजगति और हेलमेट न पहनना भी है। जून माह में तेजगति से वाहन चालने वाले 136 लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, जिनसे एक लाख 36 हजार रुपये चालान वसूला था। वहीं हेलमेट न पहनने वालों के एक हजार चालान काटे और दो लाख 49 हजार पांच सौ रुपये का चालान वसूला था।
छह महीने में कटे चालान
महीना चालान राशि

जनवरी 7720 3729250

फरवरी 6612 2958750

मार्च 10926 5025250

- Advertisement -

अप्रैल 2346 1041750

मई 4 1500
जून 3167 1402000

… ताकि लग सके सड़क दुर्घटनाओं पर रोक

बुधवार को अति पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल पाटीदार के मार्गदर्शन में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व विभिन्ना धाराओं में चालानी कार्रवाई की गई। ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगायी जा सके। यातायात पुलिस की टीम ने बुधवार को शहर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अत्यधिक यातायात दबाव वाले चौराहे, जिनमें वहईट चर्च, पलासिया, गीता भवन, रीगल, हुक्मचन्द घंटाघर, रीगल, विजयनगर, रेडिसन, पिपलियाहाना, नोलखा, भंवरकुआं, महू नाका बड़ागणपति, गोपुर चौराहों पर 347 चालकों पर कार्रवाई की और एक लाख 59 हजार 250 रूपये समन शुल्क जमा किया गया। यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले ऐसे दो पहिया वाहन 202, चार पहिया वहानों में 126, ऑटो रिक्शा 13, सिटी वैन दो, बस व ट्रक के- चार, चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Exit mobile version