टंट्या मामा की शहादत दिवस कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचने वाली यात्रा के स्वागत को लेकर बैठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

टंट्या मामा की शहादत दिवस पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम के लिए इंदौर पहुंचने वाली यात्रा को लेकर बीजेपी तैयारियों में जुटी हुई है बीजेपी कार्यालय पर एक बैठक आयोजित कर यात्रा के इंदौर में स्वागत को लेकर तैयारियां की गई इस बैठक में नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे सहित प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट और विधायक मालिनी गौड़ भी मौजूद थी

इंदौर में 3 दिसंबर को टंट्या मामा को लेकर बीजेपी के द्वारा निकाली जा रही यात्रा पहुंचने वाली है इसे लेकर इंदौर बीजेपी के द्वारा भी तैयारियां की जा रही हैं तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता जावरा कंपाउंड स्थित कार्यालय पर पहुंचे और बैठक की ल, बैठक में यात्रा मार्ग को लेकर चर्चा की गई साथ ही अलग अलग समाज और संस्थाओं के द्वारा स्वागत की तैयारियां भी बीजेपी के द्वारा की गई इंदौर में यात्रा का अलग-अलग मंचों से स्वागत किया जाएगा और मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा पर अहिल्या प्रतिमा के सामने किया जाएगा इसे लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, बीजेपी नगर अध्यक्ष के मुताबिक इंदौर में यात्रा का पूरे शहर की ओर से स्वागत किया जाएगा इसके बाद 4 तारीख को होने वाले मुख्य कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों से रवाना होंगे

Exit mobile version