इंदौर की चंदनगर पुलिस को दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस गिरफ्त में आए बदमाश कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे थे और फिर 10 नवंबर को एक कारखाने पर धावा बोलकर कार,लैपटॉप सहित एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए थे।
दरअसल पुलिस गिरफ्त में आए शातिर बदमाश केशव और बबला ने 10 नवंबर की रात को शुभम प्रजापति के लक्ष्मीनगर काकड स्थित सोहन पपड़ी के कारखाने में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बदमाश यहां खड़ी वैगनार कार में ऑफिस में रखे लैपटॉप और एक एलईडी टीवी लेकर फरार हो गए थे। हालांकि बदमाशों की करतूत कारखाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। और सख्ती से पूछताछ की तो उन्होने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
