जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले युवक को, डायल-100 की टीम ने तत्काल मदद कर, पहुँचाया अस्पताल

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल पर आज दिनाँक 23-03-2021 को सूचना प्राप्त हुई कि जिला इंदौर थाना तेजाजी नगर क्षेत्र मे एक युवक ने कीट नाशक दवा का सेवन कर लिया है, अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्यकता है। उक्त सूचना प्राप्ति पर इंदौर जिले की थाना तेजाजी नगर क्षेत्र अंतर्गत डायल-100 एफ.आर.व्ही. क्र.41 को घटना का विवरण देकर रवाना किया गया।
डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ स.उ.नि. विपिन उपाध्याय और पायलेट लोकेश पवार द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर पीड़ित युवक को चिकित्सा वाहन की मदद से शासकीय अस्पताल एम.वाय. भेजा गया जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है। एफ.आर.व्ही. स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर बताया कि अज्ञात कारणो के चलते युवक ने जहरीले कीट नाशक पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी सूचना पर डायल-100 एफ.आर.व्ही. स्टाफ द्वारा मदद कर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सम्बन्धित पुलिस थाना द्वारा की जावेगी।

Exit mobile version