जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवाओं की कार अनियंत्रित होकर पलटी ,दो युवको की मोत , दो घायल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे युवाओं की कार देर रात हातोद के पास अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। कार पलटने से दो युवकों को गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई। जबकि अन्य दो को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंदौर समीप हातोद में एक सड़क हादसे में दो युवको की मौत हो गई वही दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया हे जानकारी अनुसार हातोद थाना क्षेत्र में देर रात कार पलटने से दो लोगों की मौत हुई है। मृतक जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि रेडिमेड कारखाने में काम करने वाले 8-10 युवक दो कारों में सवार होकर अपने किसी मित्र के जन्मदिन की पार्टी मनाने गए थे। रात में वे हातोद से इंदौर की ओर लौट रहे थे। कार हातोद से थोड़ा आगे आई और अनियंत्रित हो गई। गति तेज होने से कार पलट गई।कार में सवार 27 साल का भय्यू प्रजापत को गंभीर चोट आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनका एक अन्य साथी मोंटी ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं घटना में नीरज और उमेश को भी चोट आई है।जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा हे दो दिनों में सड़क हादसे में आठ लोगो की मोत हो चुकी हे और इसका कारन गाडी की तेज रफ़्तार सामने आया हे…. 

Exit mobile version