इन्दौर में हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में पीड़ित लोग अपनी समस्याओ लेकर आते है वही इस मंगलवार करीब 35 आवेदन पुलिस को मिले जिसमें पारिवारिक विवाद व जमीनों से जुड़े मामले देखने को मिले वही पिछले मंगलवार को पुलिस की जनसुनवाई में एक पीड़ित व्यक्ति द्वारा अपने ऊपर केरोसिन डालकर आत्म दाह का प्रयास किया गया था जिसको लेकर अब पुलिस भी सतर्क हो गई है वही आज कंट्रोल रूम के गेट पर पुलिस की जनसुनवाई में पुलिस द्वारा आने जाने वाले की चेकिंग की गई जिसमे आने वाले पीड़ितों के बैग व जेब की तलाशी ली गई किसी के पास सिगरेट व माचिस मिली तो किसी के पास पानी की बोतल मिली वही पुलिस द्वारा जनसुनवाई के हाल के बाहर ही सारा सामान रखवा लिया गया
– प्रशांत चौबे , एएसपी
