चंदन नगर थाना क्षेत्र में शराब की अवैध तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अवैध रूप से बिना अनुमति शराब तस्करी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है वही मौका पाकर अन्य आरोपी भाग निकले जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है पकड़े गए आरोपियों की स्विफ्ट कार से 14 देसी पेटी शराब पुलिस ने बरामद की है

दरअसल मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ लोग शराब तस्करी का काम कर रहे हैं मुखबिर सूचना पर पुलिस ने सहयोग नगर चौराहे के पास एक स्विफ्ट कार को रोका गया जिस में मौजूद तीन लोग दीपक रवि और हरीश पुलिस ने हिरासत में लिया जिनकी कार में 14 देसी पेटी शराब की बरामद की गई है वही कार्य से कुछ अन्य शराब तस्कर मौका देख कर फरार हो गए पूछताछ में सामने आया है कि शहर के ग्रामीण इलाकों से शराब लाकर तस्करी का काम कर रहे थे फिलहाल फरार शराब तस्करों फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है आगामी समय में कई बड़े शराब तस्कर के नामों का खुलासा पुलिस कर सकती है।

Exit mobile version