इंदौर चंदननगर पुलिस ने एक जिलाबदर बदमाश को घर के नजदीक ही घूमते हुए पकड़ा है उसके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की गई है
वही चंदननगर जांच अधिकारी के अनुसार पकड़े गए बदमाश का नाम अजय उर्फ वीरेंद्र पिता मोहनलाल मकवाना निवासी हरिओम नगर है अजय थाने का लिस्टेड बदमाश है उस पर एक दर्जन अपराध दर्ज है पिछले दिनों आपराधिक गतिविधियों के चलते उसे जिलाबदर किया गया था बावजूद उसके वह हरिओम नगर में ही रह रहा था मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा और रासुका की कार्रवाई की है
