घुमाने के बहाने दिल्ली, तिरुपति ले जाकर होटल में किया इंडेक्स कॉलेज की स्टूडेंट से रेप

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के इंडेक्स कॉलेज की स्टूडेंट से उसके दोस्त ने रेप किया। आरोपी घुमाने के बहाने उसे दिल्ली और फिर वहां से तिरुपति ले गया। 15 दिन तक अलग-अलग होटल में ज्यादती की।

एडीएसीप अजय बाजपेई ने बताया कि 21 साल की विक्टिम सेकेंड ईयर की स्टूडेंट है। रायसेन में रहने वाला उसका दोस्त राहुल पिता राजेश चौहान 3 दिसंबर को कार से मिलने इंदौर आया था। वह उसे कार से ही दिल्ली लेकर चला गया। वहां होटल में उसके साथ रेप किया। इसके बाद आरोपी उसे फ्लाइट से दूसरे दिन तिरूपति बालाजी ले गया। वहां भी छात्रा के साथ होटल में रेप किया। बाद में ट्रेन से छात्रा को ग्वालियर लेकर आया। छात्रा के परिवार से उससे संपर्क किया। इसके बाद वह ट्रेन से भोपाल पहुंची। परिजन को छात्रा ने बताया कि राहुल उसे साथ ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की।

होस्टल के लोगों ने छात्रा के गुम होने की सूचना उसके परिवार को दी थी। परिवार के लोग छात्रा को भोपाल लेने पहुंचे और वहीं जीआरपी थाने में केस कराया। छात्रा की गुमशुदगी इंदौर से होने के चलते जांच यहां खुडैल पुलिस को दी गई है।

5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं
जांच में यह बात सामने आई कि राहुल रायसेन में रहने वाली छात्रा से पांच साल से परिचित है। वह अक्सर इंदौर आकर छात्रा से मिलता था। 3 दिसबंर को भी छात्रा को उसने मिलने बुलाया था। छात्रा इंडेक्स कॉलेज के होस्टल में ही रहती है। जब एक सप्ताह तक वह हॉस्टल नहीं आई तो परिवार के लोगों ने उससे संपर्क किया। उसने तिरूपति बालाजी में होने की बात कही। छात्रा के मुताबिक राहुल के चंगुल से वह ग्वालियर से भागकर छिपते-छिपाते भोपाल पहुंची।

- Advertisement -
Exit mobile version