गाड़ी टकराने पर मौके पर पहुंचे हेडसाब, सैन्य अफसर ने कर दी पिटाई

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महू नाका पर बुधवार रात कार चालक ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी। गाड़ी टकराने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा था। बताया जाता है पिटाई करने वाला सैन्य अफसर है। पुलिस शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में केस तो दर्ज किया लेकिन आरोपित अज्ञात दर्शाया है।

अन्नपूर्णा थाना पुलिस के मुताबिक घटना देर रात महू नाका की है। प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत की शिकायत पर हरियाणा पासिंग कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। राजपूत ने पुलिस को बताया वह रात्री ड्यूटी पर था। चौराहा पर गाड़ी टकराने के बाद वह मौके पर पहुंचा था। इस पर कार चालक ने मनोज की पिटाई कर दी। सूत्रों के मुताबिक कार चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। रिजर्व बल पर पदस्थ प्रधान आरक्षक मनोज राजपूत मौके पर पहुंचा तो कार चालक ने उसकी पिटाई कर दी।

सूत्रों के मुताबिक कार चालक आर्मी अफसर था। वह खुद को मेजर बता रहा था। उसने मनोज की उंगलियां तोड़ दी और मुंह पर भी मुक्का मार दिया। घटना के बाद पुलिसकर्मी भी पहुंचे लेकिन आर्मी अफसर का नाम सुनते ही लौट आए। देर रात मामला अन्नपूर्णा थाना पहुंचा और अफसरों ने कार चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक प्रधान आरक्षक का मेडिकल करवाया गया है। उसने बयानों में बताया आरोपित हरियाणा पासिंग कार में था। उसके खिलाफ बाइक सवारों ने भी बयान दिए है।

Exit mobile version