एक बार फिर स्कूल 50 % क्षमता से खुलेंगे । यानी एक बच्चा 6 दिन में से 3 दिन ही पढ़ने जाएगा । ऑनलाइन क्लासेस बंद नहीं होंगी । ताकि पैरेंट्स के पास विकल्प रहे । उनकी इच्छा होगी तो ही बच्चे स्कूल जाएंगे । बिना अनुमति के बच्चे स्कूल नहीं बुलाए जाएंगे । अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले यात्रियों पर नजर रखी जाएगी । नए वैरिएंट के चलते प्रदेशभर में अलर्ट किया गया है । मध्यप्रदेश के दो बड़े शहर भोपाल और इंदौर में विशेष नजर रखी जाएगी । नए वैरिएंट के चलते CM शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को बड़ी मीटिंग बुलाई थी । इसके बाद CM शिवराज सिंह ने फैसला लिया । उन्होंने कहा , देश – विदेश में नए वैरिएंट फैलने की सूचना है । अभी मध्यप्रदेश में नए वैरिएंट को लेकर कोई सूचना नहीं है , लेकिन सावधानी जरूरी है । इसलिए आज मीटिंग करके कुछ फैसले लिए हैं ।
