कोरोना काल में शहीद थाना प्रभारी की स्मृति मे फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दौर पुलिस एवं खेल युवा कल्याण विभाग म.प्र . के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना काल में शहीद हुये इंदौर पुलिस के कर्मवीर योद्धा निरीक्षक स्व . श्री देवेन्द्र सिंह चन्द्रवंशी के सम्मान स्वरूप उनकी स्मृति में जिला स्तरीय शहीद देवेन्द्रसिंह स्मृति फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गुरुवार 28 जनवरी से 2 फरवरी तक स्थानीय डी आर.पी. पुलिस लाईन मैदान, इन्दौर पर किया जा रहा है।

उक्त स्पर्धा में इन्दौर एवं महू क्षेत्र की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं । प्रतियोगिता का शुभारंभ, नारी सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए महिला टीमों के बीच फुटबॉल मैच स्पर्धा करवा कर किया गया फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ इंदौर आईजी हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा किया गया

फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान सभी खिलाड़ियों ने पैदल मार्च कर आईजी हरिनारायण चारी मिश्र को सलामी दी तथा आईजी द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों बधाई दी गई और कहा कि इंदौर में पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते रात दिन ड्यूटी करने वाले ऐसे पुलिसकर्मियों हौसा बढ़ाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा उनकी सेहत को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं

Exit mobile version