कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी सहित कुल 6 लोगो की गिरफ्तारी ,पुलिस के पास कोई सबूत नही पुलिस बोली सबूत है

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर. हाल ही में इंदौर में स्टेंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फ़ारुखी सहित कुल 6 लोगो की गिरफ्तारी के बाद जेल जाने का मामला गरमाया हुआ है। दरअसल, फ़ारुखी और उसकी टीम पर इंदौर के हिंद रक्षक संगठन ने देवी देवताओं पर अपमानजनक टिप्पणी सहित कारसेवकों और गृहमंत्री अमित शाह का मजाक बनाये जाने को लेकर सबूतों के साथ शिकायत तुकोगंज थाने में दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मुन्नवर सहित अन्य लोगो को कोर्ट में पेश किया था जिसके बाद आरोपियों ने जमानत याचिका लगाई थी लेकिन कोर्ट ने जमानत निरस्त कर सभी को जेल भेज दिया था। अब इसी मामले को लेकर एक अफवाह देशभर में फैली है कि मुन्नवर फारुखी सहित उनकी टीम के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत नही थे और ये खबर जब मीडिया में आई तो कई सवाल खड़े होने लगे। ऐसे में सीएसपी बी.पी.एस. परिहार ने मीडिया को बताया कि पुलिस के पास पुख्ता एविडेंस थे और इसी आधार पर कोर्ट ने आरोपियों की जमानत को अस्वीकार कर जेल भेज दिया था। सीएसपी ने मुन्नवर और उसकी टीम पर लगाये गए आरोपों के मामले में बताया कि अलग अलग धाराओं के तहत उन पर मामला दर्ज किया गया था।

Exit mobile version