हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 29 सितंबर बुधवार को सम्पन्न होंगे। हाई कोर्ट परिसर में दोपहर 11 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 1499 सदस्यों वाली संस्था के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष व सचिव सहित 9 पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला है पूर्व अध्यक्ष अनिल ओझा के साथ पूर्व सचिव मनीष यादव और सूरज शर्मा भी मैदान में है तीनो के ही बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है उपाध्यक्ष पद पर एमएस चौहान और पवन कुमार जोशी चुनाव लड़ रहे हैं सचिव पद पर भी त्रिकोणीय मुकाबला है जिसमें जिसमें मनीष गडकर ,अभिषेक और गौरव श्रीवास्तव के बीच मुकाबला है जिसमे सूत्रों के अनुसार मनीष गडकर काफी मजबूत स्थिति में है सचिव पद के लिए निलेश मनोरे मृदुल भटनागर व आर सी पाटिल व विशाल सनोदिया मैदान में है कार्यकारिणी के 5 पदों के लिए कुल आठ अधिवक्ता मैदान में है जिसमें उज्जवल फंडसे को काफी मजबूत स्थिति में देखा जा रहा है
मुख्य चुनाव अधिकारी सीनियर एडवोकेट विनय सराफ ने बताया कोरोना को देखते हुए चुनाव में कोरोना प्रोटोकाल का विशेष ध्यान रखा जा रहा है
मतदान के बाद शाम 6 बजे से मतगणना प्रारम्भ होगी और रात 10 बजे तक परिणाम आने की संभावना है।
