केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे इंदौर पहुँचे और पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अधिकारियों के साथ बैठक ली

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

केंद्रीय पर्यावरण ,जलवायु परिवर्तन, वन ,उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पहुँचे इंदौर जहां कई कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ रेसीडेंसी कोठी पर श्री चौबे वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि पूरे देश में होम्योपैथिक के लिए काम किए जा रहे हैं साथ ही विशेषकर देश के सबसे बड़े प्रदेश मध्यप्रदेश में इसके लिए विशेषकर योजना बनाई जा रही है, उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक ऑल इंडिया सेमिनार और आउटलेट का उद्घाटन किया खाद्य आपूर्ति मंत्रालय के तहत एफसीआई सीडब्ल्यूसी की समीक्षा बैठक ली, खाद्य आपूर्ति मंत्रालय भारत सरकार का और प्रदेश सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में इतना अच्छा कोआर्डिनेशन है इसमें गेहूं, धान मैं यह देखकर बहुत प्रसन्न हुआ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के इस कोआर्डिनेशन समन्वय को लेकर तारीफ की इस कोआर्डिनेशन के जरिए हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान वन पर्यावरण मंत्रालय की ओर से मुख्य संरक्षण पदाधिकारियों की भी बैठक ली गई वही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार में मेरा स्वास्थ्य मंत्रालय में भी दायित्व रहा है जहां तक उस समय आयुष मंत्रालय के तहत हर राज्य में और खासकर के मध्य प्रदेश से बड़े राज्य में निश्चित रूप से होम्योपैथिक की कई योजनाएं सरकार की जो बनी है मध्यप्रदेश में इसकी योजना भी बन गई है।

वही मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन के लोग अच्छा काम कर रहे है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के नेतृत्व में एक बार फिर सरकार बनाई और शिवराज सरकार बढ़िया काम कर रही है और आगे भी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेतृत्व में प्रदेश के उप चुनाव जीतेंगे ।

Exit mobile version