कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि इंदौर के हालातों को देखते हुए यहां लॉकडाउन बढ़ाना ज़रूरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक में यह सुझाव दिया गया है कि इंदौर के हालातों को देखते हुए यहां लॉकडाउन बढ़ाना ज़रूरी हो गया है। बैठक के बाद कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इंदौर को लेकर जनप्रतिनिधियों के सुझावों को स्वीकारते हुए लॉकडाउन बढ़ाने पर वैचारिक रूप से सहमति दे दी है और कहा है कि जिला क्राइसिस मेनेजमेंट की कमेटी यह तय करेगी कि लॉकडाउन किस तरह का रहेगा और कब तक के लिए बढ़ाया जाएगा। कलेक्टर मनीष सिंह ने कहा कि अभी प्रस्ताव है कि बढ़े हुए लॉकडाउन में सुबह 9 बजे तक फल, सब्जी, दूध और राशन की दुकानों को आम लोगों के लिए खोला जाएगा और फिर बाकी पूरे दिन शहर को बंद रखा जाएगा। हालांकि इसपर औपचारिक मुहर लगना बाकी है, पर यह तय हो गया है कि इंदौर को अलगे कुछ दिनों तक लॉकडाउन में ही रहना होगा।

Exit mobile version