कलेक्टर और एसपी सपत्नीक पहुंचे फुटकर विक्रेताओं से दिवाली त्योहार के लिए आवश्यक सामग्री खरीदी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एसएनजी ग्राउंड पर सड़क किनारे सामान बेचने वाले दंग रह गए जब एसपी कलेक्टर की गाड़ियां आकर रूकी। गाड़ी में से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं एसपी गुरुकरण सिंह सपत्नीक उतरे और फुटकर विक्रेताओं से स्पत्निक दिवाली त्योहार के लिए आवश्यक सामग्री मिट्टी से बने दिए, बाती और साज सजावट की सामग्री खरीदी।
अफ़सरों की इस पहल को देखकर दुकानदार भी दंग रह गए।

कलेक्टर सिंह की पहल पर नेकी की दीवार अवधारणा पर होशंगाबाद नगर के दिवाली बाजार एसएनजी ग्राउंड और गुप्ता ग्राउंड पर शुभ लाभ काउंटर बनाएं गए है, जहां लाभ काउंटर से जरूरतमंद लोगों को दिवाली पर्व मनाने के लिए सामान दिया जाएगा।

Exit mobile version