कपड़ा व्यापारी को उसके बकाया रुपये वापस न मिलने पर डिप्रेशन के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के पंढरीनाथ थाने क्षेत्र से एक अनोखा मामला सामने आया है । दरअसल लंबे अरसे से एक कपड़ा व्यापारी को उसके बकाया रुपये वापस न मिलने पर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।

वीओ –

हमने अक्सर पैसे चुकाने के मामलों में लोगों को फांसी लगाते देखा है, लेकिन इंदौर का एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक व्यापारी ने अपने बकाया रुपये वापस न मिलने के चलते फांसी लगा ली। मामला पंढरीनाथ थाना क्षेत्र के निहालपुरा का है जहां के निवासी नरेश पिता देवचंद पवार एक कपड़ा व्यापारी थे । दरअसल नरेश ने कई लोगों को पैसे उधार दिए थे । जिनके वापस न मिलने पर वह कई दिनों से परेशान था। जिस वजह से उसने डिप्रेशन का शिकार होते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में बकाया राशि 15लाख बताई जा रही है

Exit mobile version