कचरा फेकने जेसी छोटी सी बात पर हुआ विवाद मे एक बुजुर्ग महिला से की मारपीट

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के विकास नगर में कचरा फेंकने की बात को लेकर दो पक्ष हुए आमने सामने जिसमे एक 75 साल की बुजुर्ग महिला को पड़ोस में रहने वाले दो महिला व दो पुरुषों ने जमकर मारपीट कर करीब आधे घंटे तक बंधक भी बनाया जिसकी शिकायत फरयादी द्वारा आईजी से लेकर आजाद नगर थाने में कई गई मगर कोई सुनवाई नही हुई वही पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

दरसअल पूरी घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के विकास नगर की है जहाँ 6 जनवरी को इंदौर मूसाखेड़ी के विकास नगर स्थित आजद नगर थाना क्षेत्र में कचरा फेंकने की बात को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पास में रहने वाले सिकंदर शाह और उसकी पत्नी एवं पुत्रों द्वारा डंडे और सरियों से बहरामी से मारपीट की गई
वही पूरी घटना पास ही में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई

जिसकी शिकायत फरयादी बुजुर्ग महिला द्वारा आईजी हरिनारायण चारी मिश्र को की भी की गई थी मगर आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई वही आरोपीयो द्वारा लगातार फरयादी पक्ष को जान से मारने की धमकी मिल रही है

Exit mobile version