इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरने से एमबीबीएस के छात्र की मौत हो गई बताया जा रहा है कि आज मृतक का प्रेक्टिकल का पहला पेपर था जिससे वह देर रात तक पढ़ाई कर रहा था और करीब दो बजे तीसरी मंजिल से पैर फिसल के गिरने से छात्र की मौत हो गई वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई बहराल खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्मार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भिजवा दिया
इन्दौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र स्थित इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का यह पहला मामला नही है इस तरह के मामले पहले भी इंडेक्स मेडिकल कॉलेज में हो चके है वही ताजा मामला सामने आया है कि देर रात एमबीबीएस के प्रथम वर्ष का छात्र आयुष्मान गुप्ता इंडेक्स मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल पर करीब दो बजे पढ़ाई कर रहा था कि अचानक आयुष्मान का पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई वही परिजनों ने बताया कि आयुष्मान मूलतः शिव पूरी का रहने वाला था और इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में रहकर एमबीबीएस के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था वही परिजनों ने बताया कि आज उसका प्रेक्टिकल का पहला पेपर था जिसकी पढ़ाई देर रात तक आयुष्मान कर रहा था वही आयुष्मान की तीसरी मंजिल से गिरने की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई फिलहाल खुड़ैल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए इन्दौर के जिला हॉस्पिटल भिजवाया और जांच शुरू कर दी
