एक हफ्ते बाद गृह मंत्रालय की बैठक में दिखें अजय मिश्रा ‘टेनी’, पत्रकार से गालीगलौच के बाद घिरे विवादों में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी करीब एक हफ्ते के बाद मंगलवार को गृह मंत्रालय की एक बैठक में दिखे। वे “साइबर अपराध: खतरे, चुनौतियां और प्रतिक्रिया” विषय पर गृह मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की।

हाल ही में एक पत्रकार से गालीगलौच के बाद टेनी को हाईकमान ने दिल्ली तलब कर लिया था। इससे पहले लखीमपुर खिरी मामले में विपक्ष टेनी पर लगातार हमलावर है। विपक्ष की मांग है कि केंद्र सरकार टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करे।

Exit mobile version