पवित्र और ऐतिहासिक नगरी में एक वर्ष बाद उत्सवी माहौल में 28वें निमाड़ उत्सव का आगाज हुआ। रात्रि में अहिल्या घाट पर सजाए गए मंच पर अलंकरण समारोह हुआ। पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित का उत्सव का शुभारंभ किया। जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी अकादमी भोपाल, मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद भोपाल, जिला प्रशासन, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के सहयोग से आयोजन किया गया। अतिथियों ने वर्ष 2017-18 के लिए कैलाशचंद शर्मा जयपुर, 2018-19 के लिए विक्रम यादव राजनंदगांव, 2019-20 के लिए डा. भारत बंधु रायपुर व 2020-21 के लिए तिलकराम पेंद्राम भोपाल को राष्ट्रीय तुलसी सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार वर्ष 2019-20 के लिए शांतिबाई मरावी मंडला और 2020-21 के लिए मालिनी अवस्थी लखनऊ को राष्ट्रीय देवी अहिल्या सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान के बाद बड़वाह के लोक कलाकार संजय महाजन और साथियों ने दुर्गा नृत्य नाटिका, गणगौर व कत्थक शैली की प्रस्तुति दी। पद्मश्री मालिनी अवस्थी द्वारा अवधी गायन प्रस्तुत किया।
