उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी की पत्नी के सोने चांदी के आभूषणों का बैग बदमाश लेकर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह गए थे जहां पर अज्ञात बदमाश सोने चांदी के आभूषणों का बैग लेकर फरार हो गया खाद्य अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

दरअसल मामला भवर कुआं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सोलारिस गार्डन में उज्जैन में पदस्थ खाद्य अधिकारी सुमित ठक्कर अपनी पत्नी के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए थे इसी दौरान किसी अज्ञात बदमाश द्वारा उनकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया गया जिसमें सोने चांदी के आभूषण मौजूद थे हालांकि घटना की शिकायत पर तत्काल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है वहीं गार्डन में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है इसके आधार पर आरोपी की पहचान हो सके।

Exit mobile version