इंदौर में सबसे बड़े मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज पत्रकार मैदान मे दिखाएंगे अपना जौहर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर में सबसे बड़े मीडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 11 फरवरी से हो रहा है , इस चार दिवसीय टूर्नामेंट में शहर के मीडिया संस्थानों की 16 टीमें शामिल होगी , जिसमे लाखो के पुरस्कार भी वितरित होंगे

साल भर से मीडिया सीरीज सीजन 10 का इंतजार अब खत्म होने वाला है , पत्रकारो के इस टेनिस बॉल 6 ए साइड टूर्नामेंट में मीडिया की 16 टीमें शामिल होगी , आयोजक इंदौर प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक कर्दम ने बताया कि टूर्नामेंट 11 फरवरी से 14 फरवरी तक देवी अहिल्या विश्व विद्यालय खंडवा रोड मैदान में आयोजित होना है , जिसमे विजेता को 21 हजार एवं ट्राफी , उपविजेता को 11 हजार एवं ट्राफी दी जाएगी , वही मेन आफ द सीरीज वाशिंग मशीन व ट्राफी , बेस्ट बॉलर को माइक्रो ओवन एवं ट्राफी तो हर मैच के मेन ऑफ द मैच को चांदी के सिक्के एवं ट्राफी दी जाएगी

दीपक कर्दम आयोजक
उपाध्यक्ष इंदौर प्रेस क्लब

वही इस टूर्नामेंट की खास बात यह भी है कि हारने वाली टीम को भी आकर्षण पुरस्कार दिया जाएगा , आयोजन की तैयारी जोरो पर है , अब इंतजार 11 फरवरी का है जब कलमकार मैदान में अपने जौहर दिखाएंगे

- Advertisement -
Exit mobile version