इंदौर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर चोर पुलिस की गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी से चार दो पहिया वाहन चोरी के बरामद आरोपी पर पूर्व में भी वाहन चोरी के मामले दर्ज

रावजी बाजार थाना क्षेत्र पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इलाके में एक युवक वाहन बेचने की फिराक में है जो संभवत चोरी का हो सकता है पुलिस ने टीम गठित कर दबिश देने पर मौके से एक युवक को हिरासत में लिया है पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गौतम श्रीवास्तव निवासी भाट मोहल्ला रहने वाला बताया है जो मूलतः कानपुर का रहने वाला है आर्थिक तंगी के चलते वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा था पकड़े गए आरोपी से चार दो पहिया वाहन बरामद किए हैं पकड़े गए आरोपी गौतम पर पूर्व में भी पुलिस ने चोरी के मामले में प्रकरण दर्ज किया था फिलहाल आरोपी से अन्य और भी वाहन चोरी की वारदातों के मामलों में पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version