इंदौर में मीडिया फैशन शो में महिला पत्रकारों के सम्मान में रेम्प पर उतरे मंत्री कमल पटेल।

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

महिला पत्रकारों के सम्मान में कृषि मंत्री कमल पटेल रेम्प वॉक पर उतरे मौका था वूमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित मीडिया फैशन शो 2021 का जिसमे मंत्री कमल पटेल बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए। शनिवार शाम होटल शेरिटन में मीडिया फैशन शो का भव्य आयोजन हुवा इस ऐतिहासिक शो की सराहना करते हुए मंत्री कमल पटेल ने कहा कि वूमंस प्रेस क्लब का यह मीडिया फैशन शो ऐतिहासिक है जिसमे अपनी संस्क्रति को प्रदर्शित करने का मौका मिला है।मैं चाहता हु की वूमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश देश की संस्कृति को प्रेजेंट करे जिसमे मालवा निमाड़ राजस्थान और गुजरात की संस्क्रति शामिल हो ।हम महिलाओं की सम्मान की बात करते है लेकिन कदम से कदम मिलाकर चलने में परहेज करते है। आज महिला पत्रकारों का यह शो ऐतिहासिक है शो में अपने देश की संस्कृति की झलक को देख मंत्री कमल पटेल महिलाओं के सम्मान में रेम्प वॉक पर उतरकर महिला पत्रकारों की हौसला अफजाई की।

इस अनूठे और ऐतिहासिक मीडिया फैशन शो मध्यप्रदेश के मीडियाकर्मियों ने रेम्प पर अपना जलवा बिखेरा और सभी ने अपनी विलक्षण प्रतिभा से लोगो को परिचित कराया।

जिसमे कार्यक्रम में मिस मीडिया एम पी अनुष्का रॉय रही वही मिस्टर मीडिया एम पी हर्षवर्धन रहे… साथ ही यशवर्धन सिंह और तनवीर खान द्वितीय रनप रहें वही अभिषेक रघुवंशी और पारुल केशवानी तृतीय रनप अनस और रानी रायकवार, सरिता शर्मा और सलीम ने भी अपने नाम बेस्ट कॉन्फिडेंट जीत दर्ज कराई।
वुमन्स प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश की अध्यक्ष व आयोजक शीतल रॉय एवं सचिव ऋतु साहू संरक्षक रचना जौहरी, पुष्पा शर्मा इत्यादि ने सभी विजेताओं को बधाई प्रेषित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version