इंदौर प्रेस क्लब में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन और हवन का आयोजन

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
इंदौर प्रेस क्लब में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर सरस्वती पूजन और हवन का आयोजन

मंगलवार बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर इंदौर के प्रेस क्लब में विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन और हवन किया गया। हवन और पूजन में प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी सहित पूरी कार्यकारिणी शामिल हुई।

विद्या की देवी मां सरस्वती का हवन और पूजन इंदौर के प्रेस क्लब स्थित मां सरस्वती मंदिर में इंदौर प्रेस क्लब के सभी सदस्यों और कार्यकारिणी सहित अध्यक्ष द्वारा मां सरस्वती की आराधना कर संपन्न किया गया। इस दौरान मां सरस्वती का विशेष श्रंगार के साथ हवन कर मां का पूजन कर इंदौर में पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करने का आशीर्वाद मांगा गया।

इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब देश का संभवत ऐसा पहला प्रेस क्लब है जहां मां सरस्वती का मंदिर स्थापित है। वही बसंत पंचमी के पर्व पर मां सरस्वती से इंदौर के पत्रकारिता की कलम को और अधिक ताकत मिले और इंदौर के पत्रकारिता नए आयाम स्थापित करें यह आशीर्वाद मांगा गया है।

अरविंद तिवारी अध्यक्ष प्रेस क्लब

- Advertisement -

गौरतलब है कि साल 2010 में इंदौर प्रेस क्लब में मां सरस्वती के मंदिर की स्थापना की गई थी जिसके बाद से ही हर साल बसंत पंचमी के मौके पर यहां पर मां सरस्वती का पूजन अर्चन कर हवन किया जाता है।
सुपर-

  • इंदौर प्रेस क्लब पर हुआ हवन पूजन
  • बसंत पंचमी पर की मां सरस्वती की आराधना
  • स्थापना के बाद से किया जाता हर वर्ष हवन पूजन
Exit mobile version