इंदौर छत्रीपुरा थाने के सब इंस्पेक्टर की कोरोना से मौत….

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

शहर के छत्रीपुरा थाना में पदस्थ सब इंस्पेक्टर की अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। एसआई राजेंद्र मरमट पिछले कुछ दिनों से कोरोना से लड़ रहे थे। कोरोना की दूसरी लहर में पुलिस विभाग में यह तीसरी मौत है। टीआई पवन सिंघल के मुताबिक एसआई मरमट को छह रेमडेसिविर इंजेक्शन भी लग चुके थे और उनकी हालत में सुधार भी होने लगा था, लेकिन अचानक सांस लेने में दिक्कत हुई और डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Exit mobile version