इंदौर के वार्ड 9 में शारीरिक व्यायाम हेतु उद्यान में ओपन जिम का उद्घाटन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के विधानसभा 1 के अन्तर्गत आने वाले वार्ड 9 में पार्षद अनिता सर्वेश तिवारी द्वारा व्रन्दावन कालोनी स्थित उद्यान में ओपन जिम की सौगात दी गई। , इस प्रकार के ओपन जिम आमजन को हर पल स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करेंगे । ओपन जिम का उद्घाटन विधायक संजय शुक्ला ने किया । यहां सुबह मोर्निंग वाक पर आने वाले लोगों को नि:शुल्क जिम की यह सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ओपन जीम के उद्घाटन पर विधायक संजय शुक्ला ने कहा,यह शहर की जिंदादिली को दर्शाता है। यहां मॉर्निंग वॉक पर आने वाले शहरवासियों को सौगात मिली है। हम चाहते हैं शहर के ज्यादातर पार्क में ऐसी ओपन जिम स्थापित हो, ताकि लोग हल्की-फु ल्की करसत कर खुद को स्वस्थ रख सकें। ओपन जिम के उद्घाटन के अवसर पर अशोक यादव , शैलेश परिहार ,ऋषी यादव ,कमल जोशी , भारत लुनिया , संजय शर्मा , दिलीप सेन , उस्ताद बाबा, सहित कई प्रमुखजन मौजूद थे ।

Exit mobile version