इंदौर कलेक्टर सात दिन के अवकाश पर गए ,निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को बनाया 7 दिन का कलेक्टर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल को इंदौर के कलेक्टर का भी प्रभार दिया गया है। दरअसल इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह सात दिन के अवकाश पर गए। इसके चलते प्रतिभा पाल सात दिन तक कलेक्टर का काम-काज भी देखेंगी।

कलेक्टर मनीष सिंह के अवकाश पर जाने के कारण जिले में सबसे सीनियर अधिकारी प्रतिभा पाल ही हैं, इसलिए उन्हें इंदौर कलेक्टर का प्रभार दिया गया है। बता दें कि प्रतिभा पाल को आशीष सिंह की जगह 4 मई 2020 को इंदौर नगर निगम कमिश्नर बनाया गया। आईएएस आशीष सिंह का तबादला उज्जैन कलेक्टर के रूप में कर दिया गया। तब प्रतिभा पाल श्योपुर कलेक्टर थीं। अब करीब डेढ़ साल बाद उन्हें एक बार फिर जिले की कलेक्टरी करने का मौका मिला है, भले ही सात दिन के लिए ही सही। प्रतिभा पाल 5 अक्टूबर तक इंदौर कलेक्टर रहेंगी। निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि यह सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया है कलेक्टर के अवकाश के चलते उन्हें प्रभार दिया गया है इस प्रभार के साथ नगर निगम का काम भी चलता रहेगा प्रतिभा पाल ने कहा कि इंदोर में एंटी माफिया अभियान चल रहा है जिसमे अलग अलग तरह के माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी

Exit mobile version