आयुक्त के निर्देश के अनुसार अपर आयुक्त द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर चल रहे पेचवर्क का निरीक्षण

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में नगर निगम आयुक्त द्वारा वर्षाकाल के दौरान शहर के विभिन्न स्थानो पर सडक पर गढडे होने पर शहर की प्रमुख सडको व अन्य सडको पर मेटल पेचवर्क और डामर इमरशमन (ठंडा डामर) से पेचवर्क कार्य करने के समस्त झोनल अधिकारियो को निर्देश दिये गये।

आयुक्त के निर्देश के अनुसार अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह द्वारा आज शहर के विभिन्न स्थानो पर चल रहे मेटल पेचवर्क और डामर से पेचवर्क का निरीक्षण किया गया। अपर आयुक्त द्वारा वर्षाकाल के दौरान शहर के विभिन्न स्थानो पर सडको पर हुए गढडो को पेचवर्क कार्य करने के लिए अलग अलग मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मार्गो में से कई स्थानो पर मेटल पेचवर्क और डामर इमरशमन से पेचवर्क का कार्य किया जा रहा है और शेष रहे मार्गो पर भी पेचवर्क का कार्य शीघ्र करने के संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिये गये।

Exit mobile version