आजादनगर पुलिस ने जीजा पर जानलेवा हमला करने वाले साले को हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आजादनगर पुलिस ने जीजा पर जानलेवा हमला करने वाले साले को हिरासत में ले लिया है । आरोपी साले ने झगड़े के बाद जीजा पर चाकू से वार किए थे जिसमें उसे 50 से अधिक टांके आए थे ।

घटना तीन दिन पुरानी है । आजादनगर थाना क्षेत्र के मूसाखेड़ी में रहने वाले भरत जोशी पर उसके साले चेतन चौहान ने जानलेवा हमला कर दिया था । घायल भरत जोशी ने आरोपी चेतन की बहन से लवमैरिज की थी । कुछ समय पहले दोनों में विवाद हो गया था जिसके बाद भरत पर चेतन ने चाकू से हमला कर दिया था । जिसमे भरत को 50 से अधिक टांके डॉक्टरों ने एमवाय अस्पताल में लगाए थे

Exit mobile version