आई के इंटरप्राइजेज के क्रेशर मशीन ऑपरेटर हुआ दर्दनाक हादसे का शिकार बुजुर्ग की मौके पर मौत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के छावनी अनाज मंडी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहाँ आई के इंटरप्राइजेज पर क्रेशर मशीन ऑपरेटर 55 वर्षीय नानूराम मशीन का बेल्ट चढ़ाते वक्त अचानक चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए एम वाय अस्पताल भिजवा दिया है।

दरअसल हादसा आज सुबह रावजी बाजार थाना क्षेत्र के अनाज मंडी स्थित आई के इंटरप्राइजेज में गेहूं क्रेशर मशीन ऑपरेटर 55 वर्षीय नानूराम जब मशीन में बेल्ट चला रहा था उसी दौरान अचानक मशीन चालू हो गई और उस मशीन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक रूप से मौत हो गई घटना के बाद अनाज मंडी में मजदूरों की भीड़ लगने लगी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवा दिया है।

हालांकि इसमें कारखाना संचालक की भी बड़ी लापरवाही देखने को मिल रही है क्योंकि बिना सेफ्टी के ऑपरेटर यहां काम करता नजर आ रहा था फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है लापरवाही बरतने पर वैधानिक रूप से कार्यवाही करने की बात कही जा रही है।

Exit mobile version