आईजी कार्यालय पर अपराध को लेकर समीक्षा बेठक आयोजित

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आईजी कार्यालय पर शनिवार को इंदौर जोन के सभी एस पी की बैठक बुलाई गई। जिसमे इंदौर आईजी सहित जोन के सभी एस पी मौजूद रहे। बैठक में अपराध को लेकर समीक्षा की गई।

इंदौर आईजी के अनुसार जोन स्तर पर कही अपराध में बढ़ोतरी हुई है तो कहीं कमी भी देखने को मिली है। इसको देखते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर चर्चा की गई। वही जहा अपराध में कमी आई है वहा किए गए नवाचार को पूरे जोन में लागू करने को लेकर विचार किया गया। इसके साथ ही माफियाओं पर चलाएं जा रहे अभियान को और गति देने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version