अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूमने वाला आरोपी पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद।

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

शहर में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ज़ोन इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री मनीष कपूरिया द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर(पूर्व) श्री आशुतोष बागरी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय झोन- 03 जिला इन्दौर (पूर्व) शशिकान्त कनकने के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा जिला इन्दौर(पूर्व) श्री निहित उपाध्याय द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री पंकज द्विवेदी को निर्देश दिये गये।

इसी तारतम्य में कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम को आज दिनांक 03.10.2021 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति NTC कलाली ग्राऊण्ड में अपनी कमर में देशी कट्टा रखे हुए बेचने के लिये खडा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर पहुँचकर देखा तो बताये हुलिये का एक व्यक्ति खडा हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेरा बन्दी कर पकडा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम उत्कर्ष उर्फ सन्नी पिता पंकज निगम उम्र 20 साल निवासी 1020 कबीट खेडी ब्रिज के नीचे थाना हीरा नगर इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक देशी कट्टा मिला जिसके संबंध में लायसेंस का पूछते नही होना बताया जो अवैध होने से मौके पर ही जप्त किया गया। जिसे गिरफ्तार कर थाने लाया वापसी धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी से अन्य पूछताछ की जा रही है । आरोपी के विरुद्ध पूर्व के 03 अपराध पंजीबद्ध है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी.पंकज द्विवेदी, प्रआर 205 भूपेन्द्र व आर.3071 संतोष तिवारी द्वारा बडी मेहनत एवं लगन से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी एवं जप्ती में सराहनीय कार्य किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी – उत्कर्ष उर्फ सन्नी पिता पंकज निगम उम्र 20 साल निवासी 1020 कबीट खेडी, ब्रिज के नीचे इन्दौर
बरामद मश्रुकाः- एक देशी कट्टा कीमती करीबन 3500/रुपये

- Advertisement -
Exit mobile version