2 अक्टूबर गांधी जयंती यानी शराब पूर्णतः बन्द ओर इसी बात को ध्यान में रखते हुवे आबकारी विभाग और पुलिस प्रशाशन ने अवैध शराब शहर में ना बिके इसके पुख्ता इंतजाम किए है। लेकिन शराब माफिया ड्राडे पर भी अवैध रुप से शराब बेचते नजर आए…इंदौर की कनाड़िया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बिचौली मर्दाना गांव में अवैध रुप से शराब बिक रही है सूचना पर पुलिस टीम ने मोके पर दबिश दी और मोके से राहुल मंडलोई ओर राजेश को पकड़ा इनके कब्जे से 16 पेटी देशी शराब जिसकी कीमत 81 हजार रुपए बताई जा रही है जप्त की बताया जा रहा है ड्राडे होने की वजह से शराब दुकान बंद है इसी का फायदा उठाते हुवे दोनो आरोपी दोगुनी कीमत में देशी शराब बेच रहे,पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है वही पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि ये शराब कहा से लाये थे।
