अमानवीय! गाय के चारों पैर बांधकर ट्रॉली के पीछे लटकाया, ड्राइवर दौड़ाता रहा ट्रैक्टर , हिदू संगठनो ने की कड़ी कार्यवाही की मांग

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://timenews.today/img/2021/09/My-Video.mp4

मध्यप्रदेश में आगर मालवा के बाद अब देवास में गाय के शव को क्रूरता से ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे लटका कर ले जाने का वीडियो सामने आया है वीडियो में नजर आ रहा है कि नगर परिषद नेमावर के कर्मचारियों द्वारा मृत गाय के चारों पैरों को ट्रॉली के पीछे बांधा गया है व गाय पीछे लटकी हुई है और ड्राइवर तेजी से ट्रैक्टर को दौड़ा रहा है हिंदूवादी संगठनो ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन सौंपा है नगर परिषद सीएमओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने का काम कर रहे हैं गायों के लिए खाने पीने का प्रबंध करते हुए गौ सेवा का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तो वहीं दूसरी और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इस तरह हमारी मा समान गाय का लगातार अपमान किया जा रहा है ऐसे लापरवाह अधिकारियों पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई सरकार को करना चाहिए वरना हिंदू संगठन को अब इन मोटी चमड़ी वाले अधिकारियों के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ेगा यदि इन पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा पूरे मामले में तहसीलदार जी एस पटेल ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Exit mobile version