जननायक टंट्या मामा की स्मृति में हर साल 4 दिसंबर को लगेगा पातालपानी में मेला -मुख्यमंत्री

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज कहाकि जननायक टंट्या मामा की स्मृति में हर साल 4 दिसंबर को पातालपानी में मेला लगेगा। क्षेत्र का विकास किया जाएगा। उनकी स्मृतियों को संजोया जाएगा, जिससे देश को उनके व्यक्तित्व और बलिदान से प्रेरणा मिल सके। जननायक टंट्या मामा की स्मृति में 4 करोड़ 55 लाख की लागत से पातालपानी में नवतीर्थ स्थल बनाया जाएगा।

राज्यपाल मंगभाई पटेल के साथ पातालपानी  पहुंचे  मुख्यमंत्री शिवराज  सिंह ने टंट्या मामा की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहाकि जननायक टंट्या मामा की स्मृति में हर साल 4 दिसंबर को पातालपानी में मेला लगेगा।

Exit mobile version