अखण्ड़ रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद का राज्यस्तरीय परिचय सम्मेलन और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम भोपाल में सम्पन्न

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

सामाजिक स्तर पर आयोजित परिचय सम्मेलन के माध्यम से न केवल युवक-युवतियों के रिश्ते जुड़ते हैं, बल्कि यह कई पीढ़ियों को आपस मे जोड़ने का काम करता है। यह बात रविवार को भोपाल के होशंगाबाद रोड स्थित नंदन पैलेस गार्डन में आयोजित अखण्ड़ रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद द्वारा आयोजित प्रथम राज्यस्तरीय परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कही। उदयपुरा विधायक देवेंद्र पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा युवक युवती परिचय सम्मेलन से समाज के विवाह योग्य युवक – युवतियों को एक अच्छा मंच मिलता है। ऐसे आयोजनों से जीवन साथी चुनने में मदद मिलती है। इससे पूर्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर सिंह रघुवंशी, गंभीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद सिंह रघुवंशी, युवा अध्यक्ष चन्द्र शेखर रघुवंशी ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद प्रदेश के सभी जिलों से आये समाजजनों का फूल माला से स्वागत करते हुए परिचय सम्मेलन शुरू हुआ। जिसमें समाज के युवक – युवतियों ने अपना जीवन साथी तलाशने के लिए मंच पर जाकर अपना परिचय दिया और यह भी संदेश दिया गया, कि इस प्रकार के कार्यक्रम होने से हमारे परिवार को संबंध करने में आसानी होती है, एक मंच पर लड़का और लड़की दोनों होने से एक-दूसरे को देख लेते हैं। इसके बाद उनका परिचय जानने के बाद माता – पिता से संपर्क करने में कहीं संबंध जुड़ जाते हैं। इस प्रकार समाज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस दौरान संगठन द्वारा प्रकाशित रघुकुल संदेश पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

रघुवंशी समाज द्वारा परिचय सम्मेलन के साथ समाज की शिक्षा, खेल से जुड़ी प्रतिभाओं के साथ वरिष्ठजनों, जनप्रतिनिधियों, डॉक्टर्स, इंजीनियर, अधिवक्ताओं, पुलिसकर्मियों, पत्रकारों, कोविड फ्रंटलाइन वर्कर सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रतिभाओं को रघुवंश रत्न, रघुवंश शिरोमणि सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया। इंदौर से स्वर्गीय गोपाल सिंह जी रघुवंशी को उनके सामाजिक कार्यो के लिए याद किया व शाल व प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया जिसे उनके पुत्र रामभरोसे रघुवंशी ने प्राप्त किया , साथ ही इंदौर से भाजपा नेता अजीत रघुवंशी का शाल व प्रतीक चिन्ह से सम्मान किया गया अजीत रघुवंशी द्वारा कोरोना काल में इंदौर में प्रतिदिन 5000 लोगो को भोजन उपलब्ध करवाया गया था साथ ही पत्रकारिता के छेत्र में अभिषेक रघुवंशी व अरविंद रघुवंशी का सम्मान किया गया

परिचय सम्मेलन के इस मौके पर समाज के वरिष्ठ जन पूर्व मंत्री जसवंत सिंह रघुवंशी, चौरई विधायक सुजीत सिंह रघुवंशी, महिला प्रदेश अध्यक्ष अंशु रघुवंशी ,राजेन्द्र सिंह रघुवंशी , नंदभान सिंह, संदीप रघुवंशी, प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र रघुवंशी, मिथलेश रघुवंशी , राहुल रघुवंशी रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। परिचय सम्मेलन में 4000 से अधिक सामाजिक लोग शामिल हुए

Exit mobile version