हाथ ताप रही युवती की अचानक आग की चपेट मे आने से मोत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती की हाथ तापने के दौरान आग की चपेट में आने से मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र के महेश यादव नगर का है। जहां 20 वर्षीय सुनैना प्रजापत नामक युवती रात में हाथ ताप रही थी इस दौरान उसकी चुनरी में आग लग गई। जिसमें युवती भी गंभीर रूप से झुलस गई। जिसके बाद परिजन युवती को लेकर एम वाय अस्पताल पहुंचे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वे सब सोए हुए थे। इस दौरान सुनैना आग की चपेट में आ गई उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े और उसे एमवाय अस्पताल लेकर आए।

फिलहाल पुलिस ने मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version